Type Here to Get Search Results !

श्री शंकराचार्य कॉलेज में यातायात जागरूकता , महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला सम्पन्न

 श्री शंकराचार्य कॉलेज में यातायात जागरूकता , महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - मुजगहन ,स्थित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में यातायात पुलिस , पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा यातायात जागरूकता , महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू , यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई एवं साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा ,पिंक पेट्रोल यूनिट , अभिव्यक्ति ऐप , साइबर सुरक्षा , सड़क सुरक्षा , संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों , हेल्पलाइन सेवाओं , आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों तथा आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिये प्रेरित किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा ,पिंक पेट्रोल यूनिट , अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं की सुरक्षा में समाज की सहभागिता एवं संवेदनशीलता पर भी विशेष बल दिया गया। वहीं यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई द्वारा सड़क सुरक्षा , हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग , यातायात संकेतों का पालन तथा नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी गई। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालिक यातायात QRT , QR कोड माध्यम से पंजीकृत ई रिक्शा की जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग , ऑनलाइन फ्रॉडक्ष, फर्जी लिंक , ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम , सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित एजेंसी एवं पुलिस को दें तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क रहें।


विद्यार्थियों ने लिया जागरूक नागरिक बनने का संकल्प -


कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने , महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इन विषयों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक गण सहित लगभग छह - सात सौ छात्र-छात्रायें उपस्थित थे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.