नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी से मार्गदर्शन लिया ।
राघौगढ़ । इस सदी के महान संत दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के विशाल मुनि संघ के नवाचार्य समय सागर जी महाराज का चातुर्मास विद्योदय तीर्थ हबीबगंज भोपाल में ससंघ चल रहा है। जैन समाज राघौगढ़ के शिष्ट मंडल ने भोपाल में आचार्य समय सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद लिया।
राघौगढ़ नगर में चातुर्मास हेतु पधारे मुनि श्रमण सागर जी एवं ओंकार सागर जी महाराज का चातुर्मास राघौगढ़ करने आदेश प्रदान करने के आभार व्यक्त किया। मुनि संघ के पावन सानिध्य में चल रही विभिन्न धार्मिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी एवं आगामी 9 अगस्त रविवार को राघौगढ़ नगर में मुनि संघ के चातुर्मास कलश समारोह की विस्तार से जानकारी दी एवं आशीर्वाद लिया। आचार्य समय सागर जी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा चातुर्मास काल में संतों का समागम समाज का महान पूर्ण का उदय होता है। चातुर्मास काल में समाज को मुनि राजों के सानिध्य का लाभ लेना चाहिए।
राघौगढ़ नगर गौरव युवा मुनि निर्लेप सागर जी महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया। मुनिराज ने शिष्ट मंडल के सदस्यों को आव्हान किया कि चातुर्मास कल में समाज को संत सेवा की साथ-साथ अधिक से अधिक धर्म लाभ लेना चाहिए। आपने कहा हमारा सौभाग्य है कि हम आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज जी के शिष्य एवं अनुयायी हैं। आज उनके विशाल संघ का संचालन नवाचार्य समय सागर जी महाराज कर रहे हैं। आपने यह भी कहा कि चातुर्मास काल को अविस्मरणीय बनाने के लिए समाज के अधूरे कार्यों को मुनि संघ के पावन सानिध्य में पूर्ण करने का प्रयास करें। शिष्ट मंडल में जैन समाज राघौगढ़ के लोकप्रिय अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विजय कुमार जैन पत्रकार, अरविंद कुमार जैन रिटायर्ड तहसीलदार, संतोष कुमार जैन, मंत्री अमित जैन रानू, सहकोषाध्यक्ष निखिल राजा चौधरी, ट्रस्ट कमेटी के सदस्य गण प्रमोद कुमार जैन रिटायर्ड मंडी सचिव, संजीव कुमार जैन पप्पू, अशोक कुमार जैन भरसूला वाले,समाज के मनीष कुमार अन्ना चौधरी, राजीव कुमार जैन मोंटू, पंकज कुमार रावत आदि उपस्थित थे।