फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज:* विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य व हेडमास्टर ने लगाई दौड़
*राघौगढ़।* शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविन्द तिवारी एवं हेडमास्टर जीतेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस गतिविधि में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कबड्डी का मैत्री मैच भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय दिया।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “ *स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है”* और सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक पंकज बर्डे, शिक्षक हटेसिंह राजपूत, विक्रम सुमन, रामविलास लोधा,अमन कश्यप, निकितेश शर्मा व समस्त स्टॉफ मौजूद उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया गया।
