Type Here to Get Search Results !

रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान

 रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान 


अजनबी बैगों से हथियार बरामद 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आने - जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चांपा, अकलतरा एवं कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों , संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुये संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किये गये , जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।


यात्रियों से पुलिस की अपील -  


रेल्वे में सफर करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा ना करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को ना छुयें और तत्काल पुलिस/रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें। जांजगीर-चांपा पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.