भाजपा महिला मोर्चा की इंदौर संभाग प्रभारी बनने पर वंदना मांढरे, का मराठा समाज ने किया अभिनंदन
गुना जिले से अभिनय मोरे की खास रिपोर्ट
गुना।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांढरे को भाजपा महिला मोर्चा का इंदौर संभाग प्रभारी मनोनीत किए जाने पर मराठा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मराठा समाज के पदाधिकारियों ने वंदना मांढरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बधाई देने वालों में मराठा समाज अध्यक्ष सुरेश शिंदे, महिला मंडल अध्यक्ष विनीता शिंदे, सचिव कुणालराव ढोरे, सह-कोषाध्यक्ष रितिक जाधव, युवा उपाध्यक्ष चंद्रकांत कदम, युवा सचिव रियांश कदम, युवा कोषाध्यक्ष सौरभ जगदाले तथा महिला मंडल से मुस्कान कदम, प्रियंका कदम, श्रुति शिंदे, वर्षा मोरे, मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान मराठा समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वंदना मांढरे को नवीन दायित्व के लिए पुनः बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
