Type Here to Get Search Results !

सेवा से नेतृत्व तक... लायंस क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी ‘अभ्युदय’ में दिखी समाजसेवा की नई तस्वीर

 उत्तरप्रदेश लखनऊ 


सेवा से नेतृत्व तक... लायंस क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी ‘अभ्युदय’ में दिखी समाजसेवा की नई तस्वीर


लखनऊ ÷चंद्रकांत सी पूजारी 



लखनऊ। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 B1 की ओर से आयोजित डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन सेरेमनी ‘अभ्युदय’ में सेवा और नेतृत्व का संगम देखने को मिला। समारोह की शुरुआत होटल लेमन ट्री में सेवा गतिविधियों से हुई..सेवा गतिविधियों के तहत सिलाई मशीनें वितरित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई, वहीं साइकिल वितरण के जरिए जरूरतमंद लोगों को आवागमन में सुविधा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के मूल मंत्र ‘We Serve’ की भावना नजर आई। आयोजकों ने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की मदद करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी होना चाहिए।


इसके बाद होटल ITC Fortune Select में इंस्टॉलेशन सेरेमनी आयोजित हुई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट स्तर पर नई जिम्मेदारियों और नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हुई।कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर लॉयन विनय मित्तल मुख्य अतिथि रहे। लॉयन जितेंद्र सिंह चौहान ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर की भूमिका निभाई, जबकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान स्पेशल गेस्ट और विधायक नीरज बोरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लॉयन परमजीत सिंह, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन दलजीत सिंह टोनी, सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन नवीन कुमार झिंगरन, इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लॉयन आर.सी. मिश्रा और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लॉयन बी.एन. चौधरी सहित क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में नई जिम्मेदारियों के साथ सेवा गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। समारोह के समापन पर फेलोशिप और डिनर का आयोजन किया गया।

रिपोटर चंद्रकांत सी पूजारी की एक रिपोर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.