राघौगढ़ :
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में राघौगढ़ विकासखंड के महाविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 'संवाद योजना' के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति (शक्ति संचय कार्यक्रम) की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक और सह-प्रशिक्षण पर केंद्रित था।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत हुआ।
जिला समन्वयक, मंजूषा सेलोमन म.प्र. जन अभियान परिषद ने सभी प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समितियों के गठन के मूल उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि, "ये समितियां सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु (पुल) का कार्य करती हैं।" इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी अभियानों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विकासखंड समन्वयक लोकेंद्र सिंह
ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने जन अभियान परिषद की मूल अवधारणा, इसके तीन प्रमुख स्तंभों—स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन—तथा 'नवांकुर योजना' के तहत ग्रामीण विकास में जनभागीदारी के महत्व को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय और आगामी अभियान
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों पर चर्चा की गई और इन्हें ग्राम स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इनमें प्रमुख रूप से हर घर तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी कलश यात्रा
स्वैच्छिकता पर्व, नशा मुक्त भारत अभियान, हरियाली अमावस्या, 'एक पेड़ मां के नाम' वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करना अभियान शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य माया परस्ते द्वारा समितियों को स्वैच्छिकता के विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया डा. बी.कें मीणा द्वारा व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला प्रो. पूनम नामदेव द्वारा बताया कि एन एस एस के तर्ज़ पर प्रस्फुटन समितियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की व मंगल सेंवा समिति द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत आम के पौधे का रोपण किया व पौधे वितरित किये
कार्यक्रम के अंत ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र सिंह द्वारा नवांकुर सखी कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा, नवीन प्रवेश पर ज़ोर दिया कार्यक्रम में नवांकुर समिति से सुरेश केवट, ललित जैन, सोनु बैरागी मेंटर महेश शर्मा, देवेंद्र यादव, दीपक श्रीवास्तव, चैन सिंह, मर्दन सिंह उपस्थित हुए