Type Here to Get Search Results !

वन भूमि पर अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही, एक हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

वन भूमि पर अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही, एक हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त
गुना 
 वनमंडल अधिकारी श्री अक्षय राठौड़ एवं उपवन मंडल अधिकारी श्री नीरज निश्चल के निर्देशन में वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण की बीट गादेर-बी के कक्ष क्रमांक आरएफ-176 अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा चक्क बंजारा बस्ती में बंजारा समुदाय के अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 
वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के प्रयास को हटाते हुए करीब 1.000 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्र में कंटूर ट्रेंच खुदवाकर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई में सब रेंज गादेर के डिप्टी रेंजर श्री दुर्गेन्द्र सिंह जाट, पटवारी प्रमोद कुमार शर्मा, बीट गार्ड मानवेंद्र सिंह, राजकूपर और अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.