Type Here to Get Search Results !

बीनागंज में जुआ फड़ पर दबिश देकर कुल 05 जुआरियों पर कार्यवाही, नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद

 *अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की लगातार कार्यवाहीं*


बीनागंज में जुआ फड़ पर दबिश देकर कुल 05 जुआरियों पर कार्यवाही, नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद


*वहीं सट्टा पर्ची काट रहे एक सट्टेवाज पर भी कार्यवाही*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा बीनागंज क्षेत्र में जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियां की गईं ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 सितंबर 2026 की रात्रि बीनागंज क्षेत्र में एक होटल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश-पत्तों से जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर बीनागंज चौकी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1-पर्वत पुत्र धन्नालाल मीना उम्र 40 साल, 2-विनोद पुत्र भरत सिंह लोधी उम्र 34 साल, 3-बलराम पुत्र मिश्रीलाल सोनी उम्र 46 साल, 4-अनिल पुत्र लक्ष्मीनारायण शाक्यवार एवं 5-दिनेश पुत्र शंकरलाल शाक्यवार उम्र 38 साल सभी निवासी बीनागंज-चांचौड़ा के बताए । पुलिस ने मौके से 3,730/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 320/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               इसी दिन बीनागंज के टोड़ी रोड़ स्थित डीपी के पास एक व्यक्ति द्वारा लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा खिलाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी गिरजाशंकर पुत्र मांगीलाल चौकसे उम्र 62 वर्ष निवासी अहीर मोहल्ला बीनागंज, थाना चाचौड़ा को पकड़ लिया गया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से  सट्टे के 1,500/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 319/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               चांचौड़ा थाना पुलिस की उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि अरुण सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप मसराम, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शिवप्रताप तोमर एवं आरक्षक मोनू करारे की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.