सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए तत्काल मददगार बनी डायल-112 सेवा
*मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आने से हुआ हादसा, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही से अस्पताल पहुँचाया*
गुना जिले के जामनेर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 सेवा के जवानों द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए समय पर अस्पताल पहुँचाया गया।
दिनांक 16 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जामनेर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया है तथा पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही जामनेर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक पंजाब गुर्जर एवं पायलट अर्जुन सिंह किरार ने पाया कि मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने के कारण चालक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया था। जवानों ने बिना विलंब किए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल जामनेर पहुँचाया। अस्पताल में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा उसे परिजनों के साथ गुना के लिए रिफर किया गया। डायल-112 जवानों की त्वरित तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के चलते सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।
