चांचौड़ा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*नाबालिग के अपहरण और उससे दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग के अपहरण और उससे दुष्कर्म के फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 सितंबर 2026 को चांचौड़ा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर उसके भाई की ओर से चांचौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । मामले में पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 292/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अपहृता की तलाश प्रारंभ की गई और दिनांक 05 सितंबर 2026 को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी गोलू चंदेल निवासी बीनागंज के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत काम करना बताया । जिसके बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोलू चंदेल के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(m), 64(2)(f) बीएनएस एवं 5L/6, 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
प्रकरण में फरार आरोपी गोलू चंदेल की तलाश के क्रम में गत दिनांक 16 सितंबर 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी गोलू उर्फ मोहन पुत्र रामचरण चंदेल उम्र 25 साल निवासी गोया रोड़ बीनागंज थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक अर्जुन तोमर, आरक्षक कपिल शर्मा, आरक्षक रोहित भदौरिया एवं महिला आरक्षक कविता शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।
