Type Here to Get Search Results !

रक्तदान के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी, सीएचसी म्याना में 11 यूनिट रक्त संग्रहित

 रक्तदान के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी, सीएचसी म्याना में 11 यूनिट रक्त संग्रहित



Guna- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुना डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर एवं सीबीएमओ डॉ. शिल्पा टांटिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन डॉ. स्वाति शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. नरेंद्र धाकड़ (चिकित्सा अधिकारी) के समन्वय एवं निरीक्षण में किया गया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान करने वालों में डॉ. नरेंद्र धाकड़, डॉ. नीरज रघुवंशी, श्री पूरन लाल जाटव, श्री शुभम सोनी, श्री रणवीर रघुवंशी, श्री अनुज पांडेय, श्री धर्मेन्द्र सेन, श्री धर्मेन्द्र मौर्य, श्री बनवारी प्रजापति, श्रीमती पूजा अहिरवार एवं श्री सोनू प्रजापति शामिल रहे।

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम रघुवंशी की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने रक्तदान के इस पुनीत कार्य के लिए लोगों को प्रेरित किया तथा शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं श्री शुभम सोनी, श्री रणवीर रघुवंशी एवं श्री अनुज पांडेय ने भी रक्तदान कर जनसेवा के इस कार्य में सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है।

शिविर के सफल आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभी रक्तदाताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.