Type Here to Get Search Results !

सांदीपनी विद्यालय में ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 सांदीपनी विद्यालय में ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित



गुना। सेवा संकल्प के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग, संचालनालय लोक शिक्षण के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. राठौड़ के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तथा 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज सांदीपनी विद्यालय, गुना में ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


विद्यालय स्तर पर तैयार की गई उत्कृष्ट चित्रकला एवं अन्य प्रविष्टियों की प्रदर्शनी 21 सितंबर को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थी, पालक एवं शिक्षक अवलोकन कर सकेंगे। इसके उपरांत चयनित विजेता प्रविष्टियों को 26 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बैगलेस डे भी मनाया तथा विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सेवा संकल्प की भावना को समझा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.