*गुना पुलिस की तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिणाम*
गुम मोबाइलों की रिकवरी में लगातार सफलता, लगभग 15.80 लाख रुपये मूल्य के 79 मोबाइल फोन बरामद
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने वास्तविक मालिकों को लौटाए उनके गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी मुस्कान*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा आमजन के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु आधुनिक तकनीक के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में पुलिस की साइबर टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से विगत दो माह के दौरान लगभग 15.80 लाख रुपये मूल्य के 79 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है ।
जिलेभर से प्राप्त गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों को गुना पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार ट्रैकिंग एवं विश्लेषण किया । पुलिस के सुनियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से 79 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15.80 लाख रुपये है ।
आज 02 सितम्बर 2026 को गुना पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के द्वारा बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए । लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी । उपस्थित लोगों ने गुना पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं तकनीक आधारित कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
गुना पुलिस की जिलेवासियों से अपील है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तत्काल संबंधित थाने इसकी सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय रहते तकनीकी सहायता से उसकी बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
इस उल्लेखनीय सफलता में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता सहित जिले के समस्त थानों में CEIR पोर्टल पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस तकनीक आधारित पुलिसिंग को सशक्त बनाते हुए आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है । गुम संपत्ति की बरामदगी हो या साइबर अपराधों की रोकथाम—गुना पुलिस आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्यवाही एवं जनसहभागिता के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।
*खोजे गये मोबाइलों के आवेदकों की सूची*
1. रिशु कुमार पुत्र सचिन प्रसाद निवासी फुलवारी कॉलोनी कुशमौदा गुना
2. धनपाल सिंह पुत्र मन्नूलाल यादव निवासी ग्राम भटोदिया जिला गुना
3. रिंकु कोरी पुत्र मुकेश कोरी निवासी ग्राम देहरी खुर्द थाना आरोन
4. रोशनी पुत्री बारेलाल परिहार निवासी मालपुर रोड़ देवनगर गुना
5. आकाश गुप्ता निवासी पुलिस लाईन केन्ट गुना
6. सुरेन्द्र कुशवाह निवासी वांसखेडी गुना
7. हरिओम पुत्र पहलवान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम मूडरा
8. शिवम पुत्र पप्पू प्रजापति निवासी हरिसिंह का बगीचा जिला गुना
9. जीवन पुत्र राजबहादुर जाटव निवासी कमलापुर जिला गुना
10. धर्मेन्द्र सिंह पुत्र नीलम सिंह रघुवंशी निवासी ख्यावदा कॉलोनी जिला गुना
11. फरहान खान पुत्र समीम अली निवासी हरिया नाई का बगीचा केन्ट गुना
12. बबलेश पुत्र प्राण सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम प्यासी तह. आरोन
13. मानबाई पत्नी सोनू प्रजापति निवासी गुलाबगंज केन्ट गुना
14. कृष्णपाल पुत्र हरवीर सिंह यादव निवासी नानाखेडी गुना
15. कैलाश पुत्र बनवारी सेन निवासी नगाड़ा कॉलोनी गुना
16. अमित पुत्र धमेन्द्र साहू निवासी खेजरा रोड़ केन्ट गुना
17. फराज खान पुत्र सुल्तान खान निवासी सहयोग हॉस्पिटल रोड़ गुना
18. राहुल पुत्र कैलाश अहिरवार निवासी ग्राम इमझरा चक्क
19. सीताराम पुत्र नब्बूराम साहू निवासी अमीरगढ़ तह. सिरोज जिला विदिशा
20. प्रदुम्न पुत्र गोविन्द सिंह कुशवाह निवासी कारातला अशोकनगर हाल गुलाबगंज गुना
21. महेन्द्र सिंह पुत्र रामकिशन कुशवाह निवासी साईसिटी कॉलोनी मालपुर रोड गुना
22. मनोज केवट पुत्र सुखमाल केवट निवासी सकतपुर गुना
23. मंजेश पुत्र विष्णु गुर्जर निवासी ग्राम झिर थाना बजरंगगढ़
24. राकेश पुत्र सीताराम लोधा निवासी ग्राम कुडी मंगवार
25. अयूव खान पुत्र हबीव खान निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना
26. कमलेश पत्नी स्व. गोविन्द सेन निवासी वृजविहार कॉलोनी गुना
27. राहुल पुत्र हीरालाल निवासी घोसीपुरा केंट गुना
28. आदित्य पुत्र आनन्द पांडे निवासी घोसीपुरा केंट गुना
29. रीना पत्नी प्रदीप रघुवंशी निवासी रेल्वे कॉलोनी गुना
30. अभिषेक मीना पुत्र संतोष मीना निवासी कुंभराज
31. रामू पुत्र भगवानलाल लोधी निवासी ग्राम विष्णुपरा थाना फतेहगढ
32. तारासिंह पुत्र पप्पू भील निवासी ग्राम डिग्डोली थाना फतेहगढ़
33. भरत सेन निवासी बीनागंज
34. गोपाल सिंह पुत्र दौलतराम मीना निवासी आसाखेडी
35. संदीप पुत्र निरंजन मीना निवासी ग्राम वापचा
36. सुधीर पुत्र भानूप्रताप जावा निवासी चाचौड़ा
37. रोहित मीना निवासी महाकाल होटल बीनागंज
38. अंकित माली पुत्र जगदीश माली निवासी चाचौड़ा
39. लक्ष्मण अहिरवार पुत्र रामहेत निवासी ग्राम रतोधना थाना चाचौड़ा
40. मनोज पुत्र नरसिंह लाल पारिक निवासी लालापुरा राधौगढ़
41. राजकुमार धाकड़ निवासी ग्राम उदयपुरी थाना विजयपुर
42. संतोष पुत्र रघुवीर मीना निवासी ग्राम डोंगर थाना विजरपुर
43. अरूण पुत्र मोहनलाल पांडे निवासी एनएफएल विजयपुर
44. धनराज पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी ग्राम कोलूखेडी थाना मृगवास
45. अभिषेक पुत्र हिरदेश प्रजापति निवासी मृगवास
46. फरियादअली पुत्र मतलब अली निवासी ग्राम मृगवास
47. क्राईम ब्रांच इंदौर
48. नीरज धाकड़ पुत्र सूरज सिंह धाकड़ निवासी ग्राम सानई
49. गोलू भील निवासी ग्राम रामनगर लोधापुरा
50. रामबाबू पुत्र हरनारायण मीना निवासी ग्राम बनेट थाना कुंभराज
51. मंयक पुत्र बलवीर सिंह राजपूत निवासी होली वाला चैक राधौगढ़
52. बलवीर पुत्र हरिसिंह सिलावट निवासी ग्राम खजूरीडांग
53. राहुल पुत्र गौतम प्रसाद मीना निवासी ग्राम खेडली टांका थाना कुम्भराज
54. आफताफ पुत्र इदरिस खान निवासी कटरा मोहल्ला राधौगढ़
55. रघुवीर पुत्र हीरालाल अहिरवार निवासी ग्राम श्रीपुरा राधौगढ़
56. मौवत सिंह पुत्र पन्नालाल अहिरवार निवासी ग्राम चौपड़ा थाना राधौगढ़
57. प्रकाश पुत्र गजेन्द्र गिरी निवासी ग्राम लोहपाल थाना बजरंगगढ़
58. कान्हा पुत्र दयाराम कुशवाह निवासी ग्राम पारकना थाना राधौगढ़
59. अमित पुत्र वीरेन्द्र धाकड़ निवासी ग्राम बरखेडा खुर्द थाना बदरवास जिला शिवपुरी
60. रामवीर पुत्र संग्राम सिंह यादव निवासी नईसराय अशोकनगर
61. सोनू पुत्र कल्याण सिंह राजपूत निवासी ग्राम नोनपुरा थाना बमोरी
62. राकेश पुत्र शनिराम अदिवासी निवासी रावसर जागीर जिला अशोकनगर
63. बबलू धाकड़ पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद धाकड़ निवासी ग्राम लपचोरा थाना बमोरी
64. सत्तार पुत्र नजीब खान निवासी ग्राम नोनेरा थाना बमौरी
65. छोटू लोधा पुत्र कैलाश लोधा निवासी ग्राम सिलसवटी थाना बमौरी
66. भूपेन्द्र रघुवंशी पुत्र रमेश रघुवंशी निवासी ग्राम जमरा थाना म्याना
67. अशोक पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम सिंहपुर थाना म्याना
68. धर्मेन्द्र पुत्र देवीलाल कुशवाह निवासी कुशमौदा गुना
69. राजकुमार पुत्र यमुनाशंकर शर्मा निवासी भार्गव कॉलोनी जिला गुना
70. मोहन पुत्र हरिप्रसाद मीना निवासी उपरी थाना कुंभराज
71. अरमान पुत्र मुस्ताक मंसूरी साल निवासी छोटी मस्जिद गली सराफा बाजार गुना
72. सीताराम पुत्र श्यामलाल लोधा निवासी नयागांव थाना केन्ट
73. मुस्कान पत्नी आरिफ छारी निवासी मालपुर रोड गुना
74. गीता गठिया पत्नी मोहनीश उपराले निवासी बीनागंज
75. नीरज वासुदेव पुत्र जगदीश वासुदेव निवासी गोविन्द नगर थाना कोतवाली ललितपुर
76. 76. तनिश पुत्र पवन साहू निवासी साईसिटी कॉलोनी गुना
77. तोहिद पुत्र रहीस खान निवासी कटरा मोहल्ला राधौगढ़
78. रिंकेश पुत्र श्यामलाल पुत्र अहिरवार निवासी पाटन थाना बमोरी जिला गुना
79. रूमानिया कुर्रेशी निवासी भोपाल
