Type Here to Get Search Results !

बमोरी थाना पुलिस ने मुहाल कॉलोनी में सट्टा पर्ची काटते सटोरिया किया गिरफ्तार, 1780/-रूपये नगदी एवं अन्य सट्टा सामग्री जप्त

 *जुआ, सट्टा आदि अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*  


बमोरी थाना पुलिस ने मुहाल कॉलोनी में सट्टा पर्ची काटते सटोरिया किया गिरफ्तार, 1780/-रूपये नगदी एवं अन्य सट्टा सामग्री जप्त



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के क्रय-बिक्रय एवं तस्करी में संलिप्त लोगों पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं  हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मण्डेलिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत मुहाल कॉलोनी में सट्टे की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सट्टा पर्ची काटते हुए सटोरिया गिरफ्तार किया है ।


               दिनांक 03 सितम्बर 2026 को बमोरी थानांतर्गत मुहाल कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी गुमटी पर लोगों को 01 रुपये के बदले 90 रुपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा पर्ची काटे जाने की मुखबिर सूचना पर सटोरिये की धरपकड़ और कार्यवाही हेतु बमोरी थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई और मुहाल कॉलोनी में मुखबिर की बताई गुमटी पर दबिश देकर सट्टा पर्ची काट रहे सटोरिया लक्ष्मीनारायण पुत्र गेंदालाल केवट उम्र 48 साल निवासी मुहाल कॉलोनी, थाना बमोरी को धरदबोच लिया गया । पुलिस ने सटोरिया लक्ष्मीनारायण केवट से सट्टे के 1,780/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री जप्त की जाकर उसके विरुद्ध बमोरी थाने में अप.क्र. 197/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर वैद्यानिक कार्यवाही की गई ।


               सट्टे के विरूद्ध बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मण्डेलिया, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक महेश लकड़ा प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड़, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं आरक्षक गुलाब सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.