Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने NDPS एक्ट के 05 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही*


गुना कोतवाली पुलिस ने NDPS एक्ट के 05 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार


*चोरी के एक अन्य प्रकरण में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के पांच वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में आरोपी मनीष शर्मा निवासी नदी मोहल्ला गुना के स्मैक तस्करी करते पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध थाना गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 536/2021, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपी न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहा, जिसके चलते माननीय विशेष न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 23/2022 में आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था ।


               गुना कोतवाली पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी मनीष शर्मा की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 03 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मनीष पुत्र सुनील शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी नदी मोहल्ला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया ।


               गिरफ्तार आरोपी मनीष शर्मा की गुना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 303(2) BNS के चोरी के प्रकरण में भी संलिप्तता पाई गई है । उक्त मामले में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी । चोरी के प्रकरण में आरोपी से पूछताछ कर उसकी विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.