Type Here to Get Search Results !

19 सितंबर के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर बीनागंज में छात्र-छात्राओं से किया संवाद

 19 सितंबर के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर बीनागंज में छात्र-छात्राओं से किया संवाद



बीनागंज। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता माननीय श्री जयवर्धन सिंह जी बाबा साहब के निर्देशानुसार आज युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ यादव ने बीनागंज में विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर Gen Z छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। इस दौरान आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए।


संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं से शिक्षा, युवाओं से जुड़े विषयों एवं उनके विचारों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम को लेकर युवा साथियों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाई।


इस अवसर पर सौरभ यादव ने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करती है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.