प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि।
श्रद्धांजलि सभा कर पीड़ितों को न्याय,आर्थिक सहायता व दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।
सागर / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सागर जिलें के बण्डा एवं शाहगढ़ में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय सदर कैंट क्षेत्र के कबूला पुल के समीप किया गया।श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, जिला कांग्रेस महामंत्री एवं प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा की मुख्य उपस्थिति में किया गया।श्रद्धांजलि सभा मे बण्डा-शाहगढ़ में जहरीली शराब के सेबन से,इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से तथा कफ सिरप के सेवन व बालाघाट सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बण्डा शाहगढ़ सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई इन दुखद घटनाओं ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बण्डा-शाहगढ़ सहित घटनाओं की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। मृतकों के परिवारों एवं पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता के साथ न्याय मिलना चाहिए।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि एक ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने परिजनों को खोने के दर्द से गुजर रहे हैं,वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्सव और दिखावे पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे समय में सरकार को जश्न से अधिक उन परिवारों के दर्द और उनकी न्याय की मांग पर ध्यान देना चाहिए।जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान ने कहा कि बण्डा-शाहगढ़ जहरीली शराब कांड सहित प्रदेश में हुई अन्य घटनाओं की स्वतंत्र जांच जरूरी है।जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई हो तथा पीड़ित परिवारों को न्याय एवं उचित आर्थिक सहायता दी जाए।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि मृतकों के परिवार आज भी अपने परिजनों को खोने के सदमे में हैं। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए घटनाओं की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं,सरकार को उनकी जिम्मेदारी लेते हुए न्याय, आर्थिक सहायता और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रवि उमाहिया,देवेन्द्र कुर्मी,विजय साहू,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे, निखिल चौकसे,जैद खान,युवा कांग्रेस सागर विधान सभा के अध्यक्ष सागर साहू,शरद राजा सेन,राजा बुन्देला,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी,राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को यह भी याद रखना चाहिए कि प्रदेश के कई परिवार इस समय अपनों को खोने के दर्द में हैं। सरकार को आयोजन और प्रचार से आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की आवाज सुननी चाहिए और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर,कुंदन जाट,धर्मेंद्र तोमर,दुर्गेश अहिरवार, कमल चौधरी,जय पाराशर,एड वीरेन्द्र चौधरी, इंजी.सत्यम सिंह,अरविंद बंटी पंथी,पवन जाटव,पवन यादव,शान पठान,कल्याण सिंह, राजेश श्रीवास,गंगाराम कैमिया,राहुल रजक, रोहित लारिया,शुभम तिवारी,राजपाल सिंह,इरफान खान,अजीम मकरानी आदि मौजूद थे।
