Type Here to Get Search Results !

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने किया सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर गुना का लोकार्पण

 केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने किया सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर गुना का लोकार्पण 



 गुना\  अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने  बताया की भारत सरकार के योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना में नवीनीकृत बिल्डिंग का लोकार्पण चम्बल एवं मालवा के प्रवेश द्वार गुना एवं एतिहासिक रूप से अपने सिद्ध संतो एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाने जाना वाला शहर गुना  के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। माननीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा आज सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर गुना  का उद्घाटन किया गया। डाकघर  के नवीनीकरण का कार्य लगभग 38 लाख की लगत से उच्चस्तरीय, नवीनीकरण,  कार्य संपन्न कराया गया हें | भारत  सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप गुना प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण किया  गया है |

सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप आमजन को डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है | प्रधान डाकघर गुना जिले की विशाल आबादी को आधुनिक, विस्वनीय एवं नागरिक हितेषी डाक सेवाएँ प्रदान करेगा | 

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़,  मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल भोपाल श्री विनीत माथुर, डीडीजी एस्टेट श्री निर्मल सिंह,निदेशक डाक सेवाएँ भोपाल श्री आर एस रघुवंशी, सहायक पोस्ट मास्टर जनरल श्री एस के पांडे एवं श्री नरेन्द्र सविता, अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ पी चतुर्वेदी, बीजेपी के मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह किरार के साथ साथ  डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान संचार मंत्री  मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने डाक विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रदान की जा रही सेवाओं एवं विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाकघर डाक सेवाओं को नई गति मिलेगी  तथा नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे।

माननीय मंत्री जी ने डाक सेवाओं के डिजिटलीकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के विस्तार से अब नागरिकों को अनेक डाक सेवाओं के लिए बार-बार डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं है। ‘डाक सेवा’ एवं ‘डाक मित्र’ ऐप के माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। इससे डाक सेवाएं अधिक सुगम, त्वरित एवं नागरिक-केंद्रित बन रही हैं।

गुना  में सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन डाक विभाग के आधुनिकीकरण, सेवा विस्तार,डिजिटल परिवर्तन एवं कर्मचारियों के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में गुना  एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.