Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ़ में सूने मकान से चोरी की वारदात का थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में किया खुलासा

 मधुसूदनगढ़ में सूने मकान से चोरी की वारदात का थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में किया खुलासा


*आरोपी गिरफ्तार, करीब 11000 रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों का त्वरित खुलासा करने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय एवं प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने मधुसूदनगढ़ के एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 सितंबर 26 को मधुसूदनगढ़ थाने पर फरियादी कप्तान सिंह सिलावट निवासी रेंज मोहल्ला मधुसूदनगढ़ ने दिनांक 15-16 सितंबर को अपने सूने घर से पीतल के बर्तन व 2000 रूपये नगदी चोरी होने की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर से पुलिस ने अप.क्र. 144/26 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सूचना संकलन किया गया । इसमें पुलिस के सतत प्रयासों एवं प्रभावी सूचना संकलन के परिणामस्वरूप चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी की शीघ्र पहचान कर उसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को आरोपी अजय पुत्र दौलत सिंह वंशकार उम्र 19 साल निवासी लटेरी रोड़ मधुसूदनगढ को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुए पीतल के सभी बर्तन एवं 1100 रूपये नगदी कुल करीब 11000/-रूपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया ।


               मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक मनोज कश्यप, आरक्षक अजय कंषना, आरक्षक मनोज सिकरवार एवं आरक्षक अमित लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.