Type Here to Get Search Results !

आगामी 48 घंटे में अधिक वर्षा की संभावना, कलेक्टर ने सतर्कता बरतने की अपील की

 आगामी 48 घंटे में अधिक वर्षा की संभावना, कलेक्टर ने सतर्कता बरतने की अपील की



गुना 

जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है।


उन्होंने नागरिकों से तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचने, नदी-नालों, पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने तथा जर्जर भवनों और विद्युत तारों एवं खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है।


जिले में कहीं भी अधिक जलभराव, भवन क्षति अथवा किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें,ताकि समय पर आवश्यक कार्यवाई की जा सके। 


जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542-250415


नगरपालिका कंट्रोल रूम, गुना: 9754507311, 9039815644, 7697252077


होमगार्ड कंट्रोल रूम: 07542-252266, 9425462487

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.