Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के तहत गुना जिले में 8 स्थानों पर होगा वृहद रक्तदान शिविर

 सेवा संकल्प अभियान के तहत गुना जिले में 8 स्थानों पर होगा वृहद रक्तदान शिविर


गुना, 16 सितंबर 2026 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, गुना द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में वृहद रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इन रक्तदान शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत जिले में 650 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

इन स्थानों पर होंगे रक्तदान शिविर

16 सितंबर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोगढ़

17 सितंबर – रेडक्रॉस भवन, गुना

17 सितंबर – जे.पी. यूनिवर्सिटी, राघोगढ़

18 सितंबर – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहगढ़

18 सितंबर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरोन

18 सितंबर – तात्या टोपे यूनिवर्सिटी, गुना

19 सितंबर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्याना

20 सितंबर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीनागंज

स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आमजन, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की गई है कि वे इस मानवीय अभियान में सहभागी बनकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

“रक्तदान—सेवा, सद्भाव और मानवता का प्रतीक है।”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.