Type Here to Get Search Results !

योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना के नवीनीकृत भवन का केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया करेंगे लोकार्पण

 योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना के नवीनीकृत भवन का केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया करेंगे लोकार्पण


गुना 

अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने बताया की भारत सरकार के योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना में नवीनीकृत बिल्डिंग का लोकार्पण केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिनांक 17 सिम्‍बर 2026 गुरुवार को किया जायेगा। 

भारत  सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप गुना प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण किया गया है। गुना की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुये डाकघर भवन को आधुनिक आकर्षक एवं नागरिक केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है। सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जायेगा । 

एसपीए के डिजाइन संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप डाकघर भवन के बाहरी एवं आंतरिक स्वरूप को आधुनिक एवं आकर्षक बनाया गया है। इसमें नागरिकों को सुविधाएँ] सुगम आवागमन एवं बेहतर कार्य प्रवाह तथा आधुनिक सेवा अनुभव को विशेष प्राथमिकता दी गई है। प्रमुख रूप से "जन सेवा कनेक्ट" एक बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आम जनता को डाक विभाग की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की परिकल्पना है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.