Type Here to Get Search Results !

02 शासकीय उचित मूल्‍य दुकान पर एफआईआर दर्ज

 02 शासकीय उचित मूल्‍य दुकान पर एफआईआर दर्ज


गुना  

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को जनोन्मुखी बनाने एवं उपभोक्ताओं को सामग्री समय पर उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार कार्यवाही की गई। कार्यवाही में राशन का अपयोजन करने के कारण दो उचित मूल्य दुकानों कुदारा (चांचौड़ा) एवं बरखेड़ागिर्द (गुना) के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्‍डेय ने बताया हैं कि शासकीय उचित मूल्‍य दुकान बरखेडागिर्द (गुना) जिसका संचालन प्रा‍थमिक कृषि साख सहकारी समिति बरखेडागिर्द द्वारा किया जाता है, जिसकी जांच सहायक आपूर्ति अधिकारी,गुना द्वारा किए जाने पर 78.70 क्विंटल गेहूं,15.74 क्विंटल चावल दुकान के स्टॉक में उपलब्ध नहीं पाए जाने अर्थात उक्त सामग्री का अपयोजन करने के कारण प्रकरण बनाया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.),गुना द्वारा उक्‍त दुकान निलंबित की गई एवं दुकान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव आने पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने तत्काल पुलिस में प्राथमिकी करने के निर्देश दिए गए। इस अपयोजित सामग्री की इकॉनामिक 2,99,060 रुपए होती है।

इसी प्रकार शासकीय उचितमूल्‍य दुकान कुदारा (चांचौडा) जिसका संचालन राम टेरी स्व सहायता समूह मुहांसा खुर्द (कुदारा) द्वारा किया जाता है। दुकान का निरीक्षण सहायक आपूर्ति अधिकारी, चांचौडा द्वारा किए जाने पर गेहूं 127.74 क्विंटल, चावल 66.85 क्विंटल,शक्कर 89 किलोग्राम एवं नमक 225 किलोग्राम इसकी अनुमानित इकॉनामिक कॉस्ट 6,58,000 का अपयोजन करने पर प्रकरण बनाया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.),चांचौडा के द्वारा उक्त दुकान के विरुद्ध बसूली की कार्यवाही की गई। तथा प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव आने पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार की कार्यवाहियॉं लगातार जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.