Type Here to Get Search Results !

जिला प्रशासन गुना का नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ SKOCH अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट

 जिला प्रशासन गुना का नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ SKOCH अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट


मौके पर पहुंचकर भूमि विवादों के त्वरित निराकरण की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान


गुना 

जिला प्रशासन गुना द्वारा किए गए नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ को प्रतिष्ठित SKOCH Award के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 424 भूमि संबंधी मामलों का निराकरण किया जा चुका है। प्रशासन की इस पहल को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में नवाचार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण

‘मोबाइल कोर्ट’ का उद्देश्य प्रशासन को मौके पर पहुंचाकर आमजन की समस्याओं एवं विवादों का त्वरित निराकरण करना है। इसके अंतर्गत प्रशासन द्वारा संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर भूमि संबंधी मामलों एवं विवादों के निराकरण की कार्यवाही की जाती है। साथ ही पक्षकारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास भी किया जाता है।

त्वरित निराकरण से कानून-व्यवस्था में भी सहायता

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से विवादों का शीघ्र निराकरण होने से आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल रहा है। विवादों के समय पर समाधान से पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित करने में मदद मिलती है तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।

26 सितंबर को नई दिल्ली में होगा समारोह

जिला प्रशासन गुना के इस नवाचार को SKOCH Award के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना प्रशासनिक पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। SKOCH Award समारोह का आयोजन 26 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित India Habitat Centre के Silver Oak Hall, Lodhi Road में किया जाएगा। समारोह में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल उपस्थित होकर ‘मोबाइल कोर्ट’ नवाचार के लिए अवार्ड ग्रहण करेंगे।

जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल

‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से प्रशासन को आमजन के और करीब ले जाकर समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह पहल जनसेवा को अधिक सुगम, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के जिला प्रशासन के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने का अवसर है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.