Type Here to Get Search Results !

सांदीपनि (मॉडल) स्कूल राघौगढ़ में 'उमंग दिवस' आयोजित

 सांदीपनि (मॉडल) स्कूल राघौगढ़ में 'उमंग दिवस' आयोजित, शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित


 राघौगढ़, 22 सितंबर: स्थानीय शासकीय सांदीपनि (मॉडल) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में 'उमंग दिवस' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और एनजीओ 'भारतीय ग्रामीण महिला संघ' (BGMS) की संयुक्त पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा आरोग्य दूत श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा और अमन कश्यप द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्रीमती शोभा भील, प्रधान अध्यापक (HM) जितेंद्र कुमार जैन और प्राथमिक एचएम चैन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से विभिन्न जीवन कौशलों का सुंदर मंचन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में एक 'उमंग कॉर्नर' भी बनाया गया, जिसमें बच्चों द्वारा स्वनिर्मित बहुत सी आकर्षक कृतियों का प्रदर्शन किया गया।आयोजन के समापन पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही, उमंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय रहे शिक्षकों को भी प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.