उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुई मोगली उत्सव की विकास खण्ड स्तरीय लिखित परीक्षा।
राघौगढ़। राज्यस्तरीय मोगली उत्सव 2026 - 27 हेतु विकासखंड स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में संपन्न हुआ। यह परीक्षा कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 ले 8 एवं वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 तक आयोजित की गई। इस बार परीक्षा प्रश्न पत्र राज्यस्तर से प्रदाय किए गए थे। विकास खंड स्तर से प्रत्येक वर्ग में एक बालक एवं एक बालिका चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे एवं तदनुसार दो बालक एवं दो बालिका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परीक्षा प्रभारी लक्ष्मण सिंह अहिरवार ने बताया कि इसमें सम्पूर्ण विकासखंड से चयनित बच्चों ने सहभागिता की।
परीक्षा मार्गदर्शक सुरेश चन्द्र आर्य एवं पर्यवेक्षण समस्त स्टाफ ने किया।
