Type Here to Get Search Results !

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में 'उमंग दिवस' का भव्य आयोजन

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में 'उमंग दिवस' का भव्य आयोजन



राघौगढ़:-शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राघौगढ़ में 'स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम' के अंतर्गत उत्साह, कला और कौशल के महोत्सव 'उमंग दिवस' का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा उत्साह के साथ 'उमंग एंथम' का सामूहिक गायन किया गया। समूहगान की तैयारी में विद्यालय की संगीत शिक्षिका  आयुषी जोशी का योगदान रहा।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग की जिला उमंग नोडल अधिकारी डॉ. विनीता सोनी, जिला मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी रेखा शर्मा, शिक्षाविद व वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विपिन बिहारी शर्मा तथा शिक्षाविद  ज्योति शॉ उपस्थित रहे।


सत्र के दौरान 'उमंग त्रिवेणी' के उद्देश्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा कक्षावार चयनित 'हेल्थ एवं वेलनेस मेसेंजर्स'  को बैज पहनाकर सहपाठियों को नकारात्मकता से बचाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों द्वारा बदलाव की सच्ची कहानियाँ और अनुभव साझा किए गए।


कार्यक्रम में विभिन्न सशक्तीकरण गतिविधियों जैसे रोल-प्ले, समूह कार्य, खेल गतिविधियों और तकनीक का संचालन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 'ड्रीम कैचर' की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ ड्रीम कैचर बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


जीवन कौशल शिक्षा, किशोरावस्था, पोषण,पाक्सो, एच आई वी एवं हेल्पलाइन (1930 व 14425) पर आधारित 'रैपिड फायर क्विज प्रतियोगिता' आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही '14425 उमंग किशोर हेल्पलाइन' का मॉक-कॉल प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में रचनात्मक योगदान विद्यालय की शिक्षिका भूमिका चौहान तथा माध्यमिक शिक्षक वेद प्रकाश गौतम, तथा अतिथि शिक्षिका  पूजा शर्मा द्वारा दिया गया। साज सज्जा तथा विशेष तैयारी के लिए विद्यालय के ही छात्रों द्वारा वालंटियर किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं सूत्रधार उच्च माध्यमिक शिक्षक  ललित वस्त्री,  पिंकी शॉ, एवं श्री आकाश शॉ रहें।

कार्यक्रम के अंत में क्विज विजेताओं, रोल मॉडल विद्यार्थियों और हैल्थ एण्ड वैलनैस एम्बेसडर को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में, समस्त विद्यालय परिवार ने समता, जेंडर समानता और चुनौतियों से लड़ने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थीयों द्वारा ही किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.