Type Here to Get Search Results !

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला एवं रैपिड टेस्टिंग किट से डेयरियों की जांच का सघन अभियान

 खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला एवं रैपिड टेस्टिंग किट से डेयरियों की जांच का सघन अभियान


Guna- 

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन म. प्र .भोपाल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश अनुसार  जिले में मिल्क एवं मिल्क प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग हेतु रैपिड टेस्टिंग किट की सहायता से सघन जांच अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले की डेयरियों पर दूध के  सैंपलों में केमिकल्स की जांच की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज डेयरी यूनिट, काउरुश प्राइवेट लिमिटेड डेयरी, भुल्लनपुरा स्थित सुन्दर डेयरी, कैंट रोड स्थित महेश डेयरी पर दूध के सैंपलों में रैपिड टेस्टिंग किट द्वारा स्टार्च, सुक्रोज, सॉल्ट, न्यूट्रलाइजर, डिटर्जेंट एवं माल्टोडेक्ट्रीन रसायनों की जाँच की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इन डेयरियों पर उपस्थित आम जन को भी दूध में रसायनों की जांच एवं पहचान करने के आसान तरीके बताए गये । नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन म.प्र. भोपाल एवं कलेक्टर गुना के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध पदार्थों की जांच का सघन अभियान जारी रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.