कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की बसों पर जांच कार्यवाही जारी
25 बसों की जांच, 11 बसों पर कार्यवाही कर 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में यात्री बसों की नियमित जांच एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुना श्री विक्रम सिंह राठौड़ के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 25 बसों को चेक किया गया, जिनमें ओवरलोड सहित विभिन्न अनियमितता पाए जाने पर 11 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा बस संचालकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
कार्यवाही के दौरान चेक प्वाइंट प्रभारी श्री संतोष सिंह तोमर, परिवहन कार्यालय से श्री विवेक दुबे, श्री हेमंत रघुवंशी, श्री अजय सिंह मिहोलिया, नगर रक्षा समिति से श्री श्याम सुंदर सक्सैना एवं श्री महेश पिल्लई उपस्थित रहे।
