Type Here to Get Search Results !

मवेशी के अचानक सामने आने से मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त

 मवेशी के अचानक सामने आने से मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त


 *डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया* 



               गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में रामनगर गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।


               दिनांक 23 अगस्त 2026 को प्रातः 10:07 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि राघौगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ में तैनात आरक्षक मनोज कुशवाहा एवं पायलट घनश्याम कुशवाहा ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। डायल-112 जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय चिकित्सालय साडा पहुंचाया, जहां घायल का उपचार जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.