*जुए के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने घोसीपुरा में दविश देकर 05 जुआरी पकड़े, 4,450/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा घोसीपुरा में जुए की सूचना पर दविश देकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को केंट थानांतर्गत घोसीपुरा क्षेत्र स्थित एक खंडहर में कुछ लोगों के तास पत्तों से रूपयों की हारजीत का खेल (जुआ) खेले जाने की मुखबिर सूचना पर केंट थाना पुलस द्वारा तत्काल दविश देकर मौके की घेराबंदी की गई और जहां पर जुआ खेल 05 जुआरियों 1-अभिषेक पुत्र पवन परिहार उम्र 25 साल निवासी हरिनंदन कालोनी घोसीपुरा गुना, 2-कपिल पुत्र मानसिंह यादव उम्र 28 साल निवासी हरिनंदन कालोनी घोसीपुरा गुना, 3-धर्मेन्द्र पुत्र गुरवीर जाटव उम्र 32 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास बांसखेडी गुना, 4-दीपक पुत्र राजू अहिरवार उम्र 24 साल निवासी कुआवाली गली घोसीपुरा गुना एवं 5-विजय पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 28 साल निवासी मंदिर के पास घोसीपुरा गुना को धर दबोच लिया गया । पुलिस ने मौके से 4,450/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते हुए पकड़े गये सभी पांचों जुआरियों के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 835/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी आरक्षक संजय जाट एवं आरक्षक सूर्यभान जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
