Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थानांतर्गत गढ़ा गांव के पास से पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में आरोपी किया गिरफ्तार

 *अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


धरनावदा थानांतर्गत गढ़ा गांव के पास से पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इसकी तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण तथा धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा गढ़ा गांव के पास कच्ची शराब बिक्रय की फिराक में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को धरनावदा थाना अंतर्गत झागर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई कि गढ़ा गांव की घाटी के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनों में कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में बैठा हुआ है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना को गंभीरता से लेते हुए झागर चौकी से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल ग्राम गढ़ा में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास दो बड़ी-बड़ी केनें रखे हुए दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम महेन्द्र पुत्र रघुनाथ गुर्जर उम्र 38 साल निवासी ग्राम गढ़ा थाना धरनावदा जिला गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद दोनों केनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 58 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 199//26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।                     


               धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम, प्रधान आरक्षक  जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक पवन शर्मा एवं सैनिक सुखलाल नायक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.