श्रीमती राजेश शर्मा ने जिला सांख्यिकी अधिकारी का किया पदभार ग्रहण
गुना
श्रीमती राजेश शर्मा ने जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, गुना में जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। शासन द्वारा उन्हें जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद पर पदौन्नति प्रदान करते हुए दतिया पदस्थ किया गया था। संशोधित आदेश के तहत अब उन्हें जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, गुना में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती राजेश शर्मा ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से सौजन्य भेंट की। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सटीक डेटा संकलन, सांख्यिकीय कार्यों में पारदर्शिता और कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
