Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की तत्परता पूर्ण कार्यवाही

 मृगवास थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की तत्परता पूर्ण कार्यवाही


*महज 06 घंटे के भीतर लापता बालक को ब्यावरा से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, मानवीय एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर तत्पर, सजग एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे के भीतर बालक को ब्यावरा से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।


               आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को मृगवास थाने पर एक पिता द्वारा अपने 14 वर्षीय पुत्र के दिनांक 15 सितंबर 2026 से लापता होने की सूचना दी गई । पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालक की तलाश एवं पतारसी प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा बालक की तलाश के साथ-साथ तकनीकी सहायता ली गई । तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बालक के ब्यावरा में होने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । सूचना की पुष्टि होते ही मृगवास थाने से पुलिस टीम बालक के परिजनों को साथ लेकर तत्काल ब्यावरा के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी करते हुए ब्यावरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया । इसके पश्चात बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं तत्परतापूर्ण कार्यवाही के लिए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया ।


              मृगवास थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार की गई तलाश के परिणामस्वरूप लापता बालक को महज 06 घंटे के भीतर सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जा सका । गुना पुलिस द्वारा नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में इसी प्रकार संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ।


               मृगवास थाना पुलिस की इस तत्परतापूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सोबरन सिंह, आरक्षक सचिन तोमर एवं आरक्षक जितेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.