Type Here to Get Search Results !

मारपीट में बुजुर्ग की मृत्यु मामले में म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 मारपीट में बुजुर्ग की मृत्यु मामले में म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*महज 24 घंटे के भीतर सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर लगातार सख्ती बरतते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम गोपालपुर मारधय में मारपीट की घटना के उपरांत बुजुर्ग की मृत्यु मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 सितंबर 2026 को गुना जिला अस्पताल में उपचाररत फरियादी गुलशन अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर मारधय थाना म्याना के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया गया कि दिनांक 16 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 08 बजे वह अपने घर पर था । इस दौरान उसका मामा शिशपाल घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था । तभी गांव के लालजी अहिरवार, राहुल अहिरवार एवं महेन्द्र अहिरवार द्वारा उसके मामा शिशपाल के साथ गाली-गलौज की जाने लगी । उसके द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर उन तीनों के द्वारा उसके साथ लाठी से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर एवं हाथ में चोटें आईं । इसी दौरान घटना में बीच-बचाव करने उसके दादाजी माखन सिंह आा गए । तभी लालजी के परिवार के नंदा अहिरवार, सूखा अहिरवार एवं मनसिंगा अहिरवार भी वहां आ गए और सभी ने दादाजी माखन सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं । घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की एफआरव्ही मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल गुना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा दादाजी माखन सिंह अहिरवार उम्र 65 साल को मृत घोषित कर दिया गया । फरियादी की मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा देहाती नालसी दर्ज की गई एवं देहाती नालसी के आधार पर आरोपीगण लालजी अहिरवार, राहुल अहिरवार, महेन्द्र अहिरवार, नंदा अहिरवार, सूखा अहिरवार एवं मनसिंगा अहिरवार के विरूद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 220/26, धारा 296(ए), 115(2), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए म्याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए गए । पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं संभावित ठिकानों पर तलाश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही सभी 06 आरोपियों 1-लालजी पुत्र सीताराम अहिरवार उम्र 42 वर्ष, 2-राहुल पुत्र टीकाराम अहिरवार उम्र 22 वर्ष, 3-नंदा उर्फ नंदराम पुत्र कन्ना अहिरवार उम्र 45 वर्ष, 4-मनसिंगा उर्फ मानसिंह पुत्र कन्ना अहिरवार उम्र 42 वर्ष, 5-सूखा उर्फ सुखलाल पुत्र कन्ना अहिरवार उम्र 40 वर्ष एवं 6-महेन्द्र पुत्र सूखा उर्फ सुखलाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम गोपालपुर मारधय थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय गुना के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               म्याना थाना पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक विजय सिंह परिहार, सउनि रामकृष्ण रघुवंशी, सउनि कैलाश डाण्डे, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक सतीष जैन, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर चंदेल, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक शिवकुमार वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक गिर्राज धाकड़ एवं आरक्षक देवदत्त वर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.