Type Here to Get Search Results !

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

 सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल



               गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरा-बरका रोड पर मोटर साइकिल से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने एवं पुलिस सहायता की आवश्यकता संबंधी सूचना दिनांक 17 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-07 को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक आनंद जाटव एवं पायलट अनवर खान ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मोटर साइकिल से गिरने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में था। जवानों ने बिना विलंब किए घायल बुजुर्ग को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल गुना पहुंचाकर भर्ती कराया।


              डायल-112 जवानों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल बुजुर्ग को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।


 *गुना पुलिस — संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ।*

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.