"नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन"
राष्ट्रभक्ति की इस अद्भुत पहल का हिस्सा बनें।
सरस्वती शिशु मंदिर लालापुरा राघौगढ़
Raghogarh - वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती संपूर्ण भारत के सरस्वती शिशु मंदिर में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को करने जा रहा है। वंदेमातरम् का गायन और एक ऐसा गायन जो विश्व कीर्तिमान बनाएगा जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएगा ।आप सभी राघौगढ़ नगर के वासियों से विनम्र आग्रह है कि इस वंदेमातरम् के गायन में हम अपना योगदान अवश्य करें। सभी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें इसमें आप सभी की सहभागिता होना देश के प्रति आपकी देशभक्ति को दर्शायेगा ।अतः आप सभी अपने नजदीकी शिशु मंदिर लालापुरा में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन में अवश्य सम्मिलित हों।
आगमन समय- प्रातः 10:30 बजे
गायन समय- प्रातः 11:00 बजे
स्थान -सरस्वती शिशु मंदिर लालापुरा राघौगढ़ वार्ड क्रमांक 05
