Type Here to Get Search Results !

प्राणघातक मारपीट के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 प्राणघातक मारपीट के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में करीबन दस माह से फरार अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद कुमार राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा गत वर्ष थानांतर्गत ग्राम सिंगवासा में घटित जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को फरियादी ममीसी बेल पारदी निवासी सिंगवासा के द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपीगण भरम उर्फ धरम बेल पारदी, तल्लीसिंह बेल पारदी, जलसिंह बेल पारदी, अरमान कपूर बेल पारदी एवं क्रांति बेल पारदी निवासीगण सिंगवासा तालाब के पास, कैंट गुना के द्वारा उसे मां-बहन की अशोभनीय गालियाँ देकर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी, चाकू एवं डंडों से मारपीट की गई एवं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नि, मां एवं लड़के के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी सिर व शरीर में जगह-जगह चोटें आईं हैं । इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरूद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 1124/2025 धारा 296(b), 115(2), 118(1), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्पर एवं सक्रिय कार्यवाही करते हुए चार आरोपी भरम उर्फ धरम बेल पारदी, तल्लीसिंह बेल पारदी, जलसिंह बेल पारदी, अरमान कपूर बेल पारदी निवासीगण सिंगवासा तालाब के पास, कैंट गुना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।


               केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी की तलाश जारी रखते हुए उसकी गिरफ्तारी के सघन प्रयास किये गए । आरोपी की तलाश के क्रम में आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीबन दस माह से फरार आरोपी क्रांति पुत्र एवजजी पारदी उम्र 33 साल निवासी ग्राम सिंगवासा हाल अर्जुन नगर कालोनी आगरमालवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिक कार्यवाही उपरांत जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।  


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरूंधति राजावत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.