Type Here to Get Search Results !

लाखों रुपये गबन करने का आरोपी कैशियर जेल दाखिल

 लाखों रुपये गबन करने का आरोपी कैशियर जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - हाईटेक अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत और संस्थान की नकद राशि बैंक में जमा ना कर लगभग बत्तीस लाख रुपये गबन करने के आरोपी को चौकी स्मृति नगर , थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार हाईटेक अस्पताल भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल द्वारा चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले लगभग 06 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर , भिलाई , थाना - भिलाई नगर , जिला - दुर्ग द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाए अपने पास रखी जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों , वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुये संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। इस पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1301/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गबन की राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी द्वारा राशि बैंक में जमा करने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से गलत जानकारी देकर वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसविंदर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये विधिवत जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सुपेला , चौकी स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में चौकी स्मृति नगर , थाना सुपेला के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गंभीरता को देखते हुये दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच , साक्ष्य संकलन तथा आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।


गिरफ्तार आरोपी - 


जसविंदर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी - 122/डी रुआबांधा सेक्टर भिलाई , थाना -  भिलाई नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यवसायिक संस्थानों से अपील करती है कि संस्थान की वित्तीय राशि के लेन-देन एवं बैंक जमा संबंधी अभिलेखों का नियमित रूप से मिलान एवं सत्यापन करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता , धोखाधड़ी अथवा गबन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें , जिससे समय पर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.