Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*अलग-अलग जगहों पर अवैध कच्ची शराब विक्री की फिराक में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर कच्ची शराब जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि के विरूद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट एवं उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए अलग-अलग जगहों से अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।  


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सारसहेला फीडर के पीछे एक महिला अपने पास प्लास्टिक की दो बडी-बडी कैनों में अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब लेकर उसे विक्रय करने के उद्देश्य से बैठी हुई है । सूचना प्राप्त होते ही राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सारसहेला फीडर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया । पूछताछ में उसने अपना नाम अनसुईया पत्नि राहुल उर्फ गोलू कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम साकोन्या थाना राघौगढ़, जिला गुना बताया । जिसके कब्जे से बरामद दोनों कैनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया एवं जिसके विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 257/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               इसी प्रकार दिनांक 21 सितंबर 2026 को ही ग्राम आवन से बर्रया रोड रेलवे पटरी के पास से आरोपिया प्रियंका पत्नि जयराम कंजर उम्र 22 साल निवासी ग्राम साकोन्या थाना राघौगढ को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में आरोपिया द्वारा उक्त शराब अपने पति जयराम कंजर द्वारा निर्मित करना और उसे बेचने हेतु यहां छोडकर जाना बताया गया  । जिसके आधार पर पुलिस ने जयराम कंजर को भी प्रकरण में आरोपी शुमार करते हुए दोनों के विरुद्ध राघौगढ थाने में अप.क्र. 258/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               अवैध शराब के विरुद्ध राघौगढ थाना पुलिस की इन कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, सउनि सीताराम धुर्वे, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक लक्ष्मण भारती, आरक्षक पपेन्द्र रावत, महिला आरक्षक मोहिनी सैनी एवं एनआरएस पूजा जागा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.