Type Here to Get Search Results !

शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से युवती से दुष्कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से युवती से दुष्कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से उसके साथ दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


                उल्लेखनीय है कि दिनांक 31 अगस्त 2026 को 27 वर्षीय एक युवती द्वारा कैंट थाने में आरोपी अशोक रजक निवासी पुरानी छावनी गुना के विरूद्ध शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले पांच वर्षों से बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी अशोक रजक के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 746/26 धारा 69, 115(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।     


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी की तत्काल तलाश प्रारंभ की गई और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को आरोपी अशोक पुत्र कल्याण रजक उम्र 32 साल निवासी पुरानी छावनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधती राजावत, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, सैनिक जीतू अहिरवार एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.