Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में  अपहृत नाबालिग बालिका मात्र 24 घंटे में दस्तयाब*


*नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह पहुंचाया*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए ऐसे प्रकरणों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के गंभीर प्रकरण में  तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृता को मात्र 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर विधिवत बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है ।    


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 26-27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात फतेहगढ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 29 अगस्त 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 187/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।


               पुलिस द्वारा बालिका की तलाश में हरसंभव प्रयास करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही दिनांक 30 अगस्त 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता द्वारा दिये गये कथनों में एक विधि विवादित किशोर उसका अपहरण कर साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत काम किए जाने की बात सामने आई । इस पर पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम) बीएनएस, 3/4, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर विधि विवादित किशोर की तलाश प्रारंभ की गई और दिनांक 31 अगस्त 2026 को विधि विवादित किशोर को   अभिरक्षा में लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय विशेष किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया ।


              फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक विकास  भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक नीरज शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.