Type Here to Get Search Results !

मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में गूंज रहा “हरे राम हरे कृष्णा”, अखंड श्रीराम धुन में उमड़ा आस्था का सैलाब

मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में गूंज रहा “हरे राम हरे कृष्णा”, अखंड श्रीराम धुन में उमड़ा आस्था का सैलाब



राघौगढ़। आगरा-मुंबई हाईवे स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर, कोलुआ, वार्ड नंबर 19, राघौगढ़ में पिछले एक महीने से अखंड श्रीराम धुन और “हरे राम हरे कृष्णा” के कीर्तन की गूंज सुनाई दे रही है।


इस धार्मिक आयोजन में अब तक हजारों श्रद्धालु शामिल होकर रामधुन और कीर्तन में अपनी सहभागिता कर चुके हैं। भक्त श्रीराम नाम का स्मरण करते हुए भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और इसे अपने जीवन का सौभाग्य मान रहे हैं।


मंदिर परिसर में लगातार “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे… हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।


इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म, गौ रक्षा और सनातन एकता का संदेश भी दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ रामधुन और कीर्तन में शामिल होकर धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।


खास बात यह है कि पिछले चार वर्षों से लगातार इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और लगातार उमड़ रहे भक्तों के जनसैलाब को देखते हुए निर्धारित अवधि को 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।


गुरुदेव महंत श्री बालकदास जी महाराज की आज्ञा से अखंड श्रीराम धुन एवं कीर्तन का आयोजन अब 10 दिवस और जारी रहेगा। इस निर्णय से श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्त लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं।


मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो जाती है और राम नाम, हरे कृष्णा संकीर्तन एवं जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.