पंचायत दर्पण पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्न
राघौगढ़,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के निर्देशन में एवं जनपद सीईओ राघौगढ़ श्री गोरीशंकर राजपूत की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सभागार राघौगढ़ में समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की पंचायतों के क्रियान्वयन में निरंतर उपयोग में आने वाले पंचायत पोर्टल दर्पण पोर्टल पर विभिन्न मॉड्यूल ओएसआर मेनेजमेंट ,दृष्टि (अकाउंटिंग), असेस्ट मैपिंग, कंस्ट्रक्शन वर्क मैनेजमेंट एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर मास्टर ट्रेनर व जिला समन्वयक आरजीएसए जिला पंचायत गुना संदीप मेहरा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया कार्यक्रम में
शासन की विभिन्न योजनाओं एवं दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर2026 के मध्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनपद स्तरीय समस्त कार्यों पर विस्तार से गहन चर्चा की गई एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतो के सचिव,ग्राम रोजगार सहायकों को अपने अपने टास्क दिए गए एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए कार्यक्रम में पंचायत समन्वय अधिकारी रामेश्वर मीना सहित जनपद का अमला उपस्थित रहा
