Type Here to Get Search Results !

नमामि भारतम् वंदेमातरम् सब हो आह्वान "

 "नमामि भारतम् वंदेमातरम् सब हो आह्वान "



Raghogarh - राष्ट्रभक्ति के अमर मंत्र वंदेमातरम् के 150  वे वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे देशभर में एक साथ सामूहिक वंदेमातरम् गान का आयोजन किया जाएगा। इस महा अभियान में सुभाष रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर लालापुरा राघोगढ़ में भी यह कार्यक्रम होगा। प्राचार्य शिव कुमार तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता ,राष्ट्रभक्ति राष्ट्र के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के संदेश के साथ आयोजित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी ,पूर्व छात्र अभिभावक बंधु, पूर्व आचार्य, समिति सदस्य एवं नगर के गणमान्य  नागरिक सहभागिता कर इस विशेष दिन के साक्षी बनेंगे । देश भर में एक ही समय पर होने वाला यह  आयोजन नागरिकों को राष्ट्र के प्रति दायित्व एकता का संदेश देगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.