मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम् यात्रा की तिथि में संशोधन
गुना
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की रामेश्वरम् यात्रा के कार्यक्रम में तकनीकी कारणों से संशोधन किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक भिंड, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिलों के श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब रामेश्वरम् यात्रा 15 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा में भिंड, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले के श्रद्धालु पूर्ववत शामिल रहेंगे।
जिला प्रशासन ने बताया है कि यात्रा के अन्य सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
