Type Here to Get Search Results !

संस्‍कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्‍तरीय 'श्रीकृष्‍ण पर्व' में 4 सितंबर को राघौगढ़ होगा भक्तिमय

 श्रीकृष्ण पर्व में सजेगी भक्ति, नृत्य और संगीत की त्रिवेणी


संस्‍कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्‍तरीय 'श्रीकृष्‍ण पर्व' में 4 सितंबर को राघौगढ़ होगा भक्तिमय



 Raghogarh -श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन – गुना के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, कला और सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 04 सितम्‍बर, 2026 को श्री कृष्ण जी मंदिर, राघौगढ़, जिला - गुना में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। सायं 7 बजे से आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक समारोह में कृष्णमय भक्ति और कलात्मक प्रस्तुतियों से वातावरण सराबोर होगा।


समारोह में श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सुश्री हिना वासेन एवं साथी, उज्जैन द्वारा दी जाएगी। नृत्य और अभिनय के माध्यम से श्रीकृष्ण के विविध भावों एवं लीलाओं को मंच पर सजीव किया जाएगा। वहीं, श्री नितिन अखण्ड एवं साथी, उज्जैन द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन में कृष्ण भक्ति के मधुर स्वर श्रोता एवं श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ेंगे।


‘श्रीकृष्ण पर्व’ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण की लोक-आस्था, भक्ति और भारतीय कला परंपरा का उत्सव है। नृत्य, संगीत और भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व को जनमानस तक पहुंचाने का यह आयोजन संस्कृति और अध्यात्म के सुंदर समन्वय का साक्षी बनेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.