Type Here to Get Search Results !

जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विगत 45 दिनों में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विगत 45 दिनों में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


*151 अपराधियों पर वाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराते हुए लगभग 34 लाख रुपये के वाउंड भराए*


*बंध पत्र का उल्लंघन करने वाले 32 आरोपियों के विरूद्ध धारा 141 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही प्रस्तावित, 04 को पहुंचाया जेल*


*मारपीट के 36 आदतन बदमाश गुण्डा सूची में शामिल कर उनकी गतिविधियों की रखी जा रही सतत निगरानी*


*नशे के अवैध कारोबार पर सख्त प्रहार, सक्रिय 02 आपराधियों पर PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही कर केंद्रीय जेल भेजा*


*फरार वारंटियों की धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही, गत दो माह में कुल 1396 वारंटी (202 स्‍थाई एवं 1194 गिरफ्तारी) किए गिरफ्तार*



               गुना जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से गुना पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में जिलेभर में आदतन अपराधियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ।


*151 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लगभग 34 लाख रुपये के वाउंड भराए :-*


               अभियान के क्रम में विगत 45 दिन में कुल 151 आरोपी, अनावेदक एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराते हुए उनसे परिशांति बनाए रखने एवं सदाचरण हेतु लगभग 34,00,000/- रुपये (चौंतीस लाख रुपये) की राशि के वाउंड भराए गए हैं । इन अपराधियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधात्मक अवधि में यदि उनके द्वारा किसी प्रकार की शांति भंग की जाती है अथवा कोई आपराधिक घटना कारित की जाती है, तो उनके द्वारा भरी गई वाउंड राशि जप्त कराई जाकर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी ।


*बंध पत्र का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती :-*


               गुना पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद भी कानून एवं बंध पत्र की शर्तों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । बंध पत्र की शर्तों का उल्लंघन करने वाले ऐसे 32 आरोपियों के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है, जिनमें से 04 आरोपियों को जेल भेजा गया है ।


*36 आदतन बदमाश गुण्डा सूची में शामिल :-*


               गुना पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध केवल तात्कालिक कार्यवाही ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक निगरानी एवं नियंत्रण की रणनीति पर भी प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है । इसी उद्देश्य से जिले में मारपीट संबंधी नवीन 36 आदतन अपराधियों को गुण्डा बदमाश सूची में शामिल किया गया है । इन बदमाशों की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग प्रारंभ कर दी गई है । इनके आवागमन, गतिविधियों एवं आपराधिक संपर्कों पर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही प्रभावी ढंग से रोका जा सके ।


*नशे के अवैध कारोबार पर सख्त प्रहार, 20 आरोपी गिरफ्तार, 02 पर PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही  :-*


               गुना पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में भी लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, क्रय-विक्रय एवं इनके कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विगत 45 दिनों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं । इन आरोपियों से 106.87 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 15.80 लाख रुपये एवं 36.251 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 3,78,500 रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त 06 मोटर साइकिलें कीमत लगभग 05 लाख रुपये सहित कुल कीमती लगभग 24,58,500/- रुपये का मशरूका विधिवत जप्त किया गया है । इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय 02 आदतन अपराधियों के विरुद्ध PIT NDPS Act के तहत सख्त कार्यवाही कराते हुए उन्हें केंद्रीय जेल सागर भेजा गया है ।


*अभियान चलाकर की गई फरार वारंटियों की तामीली :-*


               माननीय न्‍यायालयों से विभिन्‍न प्रकरणों में जारी स्‍थाई वारंटों की तामीली सुनिश्चित किये जाने हेतु लगातार सक्रिय कार्यवाहियां की जा रहीं हैं, साथ ही समय-समय पर कॉम्बिंग गस्‍त की कार्यवाही की गईं । जिसके तहत विगत 45 दिनों में कुल 1396 वारंट (202 स्‍थाई एवं 1194 गिरफ्तारी) तामील कराये जाकर वारंटियों को संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी इसी प्रकार प्रभावी, कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रखी जाएगी । इस हेतु आमजन से भी अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल अपने नजदीकी थाना पुलिस अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके । आपकी सूचना किसी अपराध को घटित होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.