Type Here to Get Search Results !

गुना के पत्रकार बंधुओं ने किया सिंधिया जी द्वारा लोकार्पित सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर अवलोकन

 गुना के पत्रकार बंधुओं  ने किया सिंधिया जी द्वारा लोकार्पित सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर अवलोकन 




 गुना\  17 सितम्बर को केन्द्रीय संचार मंत्री श्री  सिंधिया जी द्वारा लोकार्पित सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर गुना में शहर के   पत्रकार बंधुओं ने आज  18 सितम्बर को अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी की उपस्थिति  में अवलोकन किया |  श्री चतुर्वेदी ने  पत्रकार बंधुओं को बताया की भारत सरकार के योजना तथा वास्तुकला विद्यालय नई दिल्ली द्वारा अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना में लगभग 38 लाख की लागत से यह उच्च-स्तरीय, नवीनीकरण, डाकघर का  कार्य माननीय केन्द्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया जी द्वारा संपन्न  कराया गया है | भारत  सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुना प्रधान डाकघर के कायाकल्प का कार्य पूर्ण किया  गया है | 


सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप आमजन को डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर वातावरण में त्वरित गति से  उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है|‘डाक सेवा’ एवं ‘डाक मित्र’ ऐप के माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। इससे डाक सेवाएं अधिक सुगम, त्वरित एवं नागरिक-केंद्रित बन रही हैं।

नवीनीकृत और आधुनिक  प्रधान डाक घर में अब डिजिटल टोकन मशीन (DQMS);इंस्टाल  की गयी है, जिसके द्वारा लोगो को लाइन में खड़े रहने और प्रतीक्षा करने की या किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा | नई और सुन्दर बेंच पर  बैठकर और राइटिंग लेज पर अपने फॉर्म  इत्यादि की पूर्ति कर सकते हैं | काउंटर का स्वरुप भी बदल गया है जो काफी आकर्षक और मॉडर्न डिजाईन के अनुरूप है | ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच होने वाले लेन देन, आर्टिकल के हस्तांतरण और संवाद इत्यादि के लिए ये काउंटर पहले की अपेक्षा काफी अनुकूल हैं | बेहतर लाइट और पहले की अपेक्षा पब्लिक हॉल को अब जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिक जगह दी गई है |

एसपीए ब्रांडिंग के तहत प्रधान डाकघर गुना  में काउंटर स्टाफ  के पीछे एक फीचर वाल लगाई गयी है, जिसमे गुना शहर एवं  आस पास  के प्रमुख स्थानों जैसे बीस भुजा माता मंदिर, चम्पावती किला चाचौड़ा, एनएफएल विजयपुर ,टेकरी सरकार, गोपी कृष्ण सागर बाँध  और बजरंगगढ़ किला का चित्रांकन करने के साथ साथ राजमाता सिंधिया पर जारी स्मारक डाक टिकिट और उसका विवरण भी  प्रदर्शित किया गया है | फ्रंट वॉल भी परिवर्तित की गई हें  जिसमे  लाल और सफ़ेद रंग के डाकघर के परंपरागत कलर कॉम्बिनेशन को बड़ा ही आकर्षक और आधुनिक स्वरुप दिया गया है प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर ही वर्तमान समय को दिखाती और गुना प्रधान डाकघर की ब्रांडिंग  के साथ प्रधान डाकघर की लोकेशन को मैप पर दर्शाती एक स्टेंडी भी लगाई गयी है, जिसपर डाकघर की  योजनाओ के नाम प्रदर्शित हैं |

माननीय संचार मंत्री जी द्वारा प्रोजेक्ट एरो, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र  एवं गुना संभाग की बहनों द्वारा भेजी गयी ईको  फ्रेंडली राखी जिसे एक फोटो गैलरी के माध्यम से भी प्रधान डाकघर में प्रदर्शित किया गया है | गुना प्रधान डाकघर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए समस्त डाक कर्मियों ने माननीय संचार मंत्री का आभार जताया हें |

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.